{"_id":"686a7e56af01bcd7cb03b8af","slug":"a-memorandum-was-submitted-to-the-mla-and-sdm-in-protest-against-the-fair-una-news-c-93-1-ssml1047-158393-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मेले के विरोध में विधायक और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मेले के विरोध में विधायक और एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मेले से छोटे दुकानदारों की दुकानदारी होगी चौपट : राजीव
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के दुकानदारों ने व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू की अगुवाई में रविवार को गगरेट के विधायक राकेश कालिया और गगरेट के एसडीएम सौमिल गौतम को ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र में उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों के हितों का ध्यान रखा जाए। इस तरह के ट्रेड मेले के आयोजन से छोटे दुकानदारों के व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों की भागीदारी से स्थानीय छोटे दुकानदारों को व्यावसायिक नुकसान होने की संभावना है। दुकानदारों ने मेले की अनुमति रद्द करने की मांग उठाई है। इस मौके पर दौलतपुर व्यापार मंडल के प्रधान राजीव राजू ने कहा कि उन्होंने गगरेट के एसडीएम सौमिल गौतम एवं रविवार को गगरेट के विधायक राकेश कालिया को मेले के विरोध में एक ज्ञापन दिया है। विधायक राकेश कालिया ने इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम गगरेट को निर्देश देते हुए कार्रवाई करने को कहा है।