फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A house was damaged and a person was injured after a tree fell behind the BBMB office.

Una News: बीबीएमबी कार्यालय के पीछे पेड़ गिरने से घर को नुकसान, व्यक्ति घायल

Wed, 08 Oct 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
A house was damaged and a person was injured after a tree fell behind the BBMB office.
नंगल (ऊना)। बीबीएमबी मुख्य अभियंता कार्यालय के पीछे बने लेबोरेटरी ब्लॉक के पास एक सफेदे का विशाल पेड़ गिरने से घर को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में घर के मालिक और बीबीएमबी के कर्मचारी बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनके सिर में गहरी चोट आई है और उन्हें आधा दर्जन से अधिक टांके लगे हैं। जिस शेड पर यह पेड़ गिरा था, वहां बंधे 8 से 10 दुधारू पशु बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही एक मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रांति सेना के प्रमुख पार्षद रणजीत सिंह लक्की के नेतृत्व में एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया और प्रबंधन से पीड़ित परिवार को नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर मदन लाल सिद्दू, विष्णु प्रभाकर और दलवीर पामा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed