फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A house and a cowshed were destroyed due to rain

Una News: बारिश से दो मकान और गोशालाएं ध्वस्त

Sat, 23 Aug 2025 09:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 23 Aug 2025 09:05 AM IST
विज्ञापन
A house and a cowshed were destroyed due to rain
टकोली के बेहलां गांव में बारिश के कारण ढही गोशाला। संवाद
थानाकलां/जोल (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की बडवार और टक्का पंचायतों व उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत टकोली के गांव बेहलां में भारी बारिश से चार परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन इलाकों में बारिश के कारण दो गोशालाएं और एक मकान ढह गया। इससे प्रभावित परिवारों को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, टक्का पंचायत के वार्ड नंबर 5 में एक मकान गिरने की सूचना है।
विज्ञापन

बडवार पंचायत के गांव खोलीं में प्रेम चंद पुत्र लेहणु राम का मकान मूसलाधार बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के भीतर ही थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से जानी नुकसान टल गया। घर का सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार के लिए फौरी राहत और स्थायी पुनर्वास की मांग की है।
विज्ञापन

इसी तरह टकोली पंचायत के गांव बेहलां में रविंद्र सिंह पुत्र नसीब सिंह और सत्या देवी पत्नी सीताराम की गोशालाएं भारी बारिश के कारण धराशायी हो गईं। रविंद्र की गोशाला के मलबे में एक भैंस दब गई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रविंद्र को करीब डेढ़ लाख और सत्या देवी को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टकोली पंचायत के उपप्रधान पंकज रनौत ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावितों को शीघ्र राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा ने बताया कि बडवार की घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी को आकलन के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं, नायब तहसीलदार जोल अश्वनी धीमान ने भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों से सूचना मिलने पर दोनों गोशालाओं के नुकसान का जायजा लेने को पटवारी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed