फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A gun was pointed at the child for taking a photo, death due to bullet injury

फोटो खींचने के लिए बच्चे पर तानी बंदूक, गोली लगने से मौत

Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
A gun was pointed at the child for taking a photo, death due to bullet injury
बच्चे की मौत मामले की जांच करते पुलिसर्मी। -संवाद
अंब (ऊना)। अपर अंदौरा में गोली लगने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। फोटो खींचने के चक्कर में युवक ने बच्चे पर बंदूक तानी थी। इस बीच गोली लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बच्चा माता-पिता की इकलौती संतान था। वह परिवार और आसपास के लोगों के ग्रुप के साथ सोमवार सुबह नौ बजे अपर अंदौरा जठेरियों मंदिर में माथा टेकने आया था।
विज्ञापन

गांव दसया डाकखाना जिंदबड़, तहसील श्री आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़, पंजाब निवासी के लगभग पचास साठ लोग अंदौरा में अपनी जठेरियों पर माथा टेकने आए थे। जठेरियों में सभी बड़े लोग साफ-सफाई में लग गए। बच्चे लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर खेलने में व्यस्त थे। दोपहर के लगभग ढाई बजे के बाद जब ये लोग जठेरियों पर चढ़ाने के लिए रोट प्रसाद पकाने में व्यस्त थे। उस दौरान उन्हें धमाके की आवाज सुनाई दी। सभी लोग आवाज सुनकर दौड़े। वहां जाकर देखा कि सात वर्षीय समीर चौधरी पुत्र रामपाल बेसुध पड़ा था। गोली उसके सीने पर लगी थी। इस कारण उसने गोली लगते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जठेरियां मंदिर के पास बाथरूम में लोडिड दोनाली बंदूक रखी थी। उसे माथा टेकने आए कुछ लोगों ने देखा और उठाकर ले आए। यह सभी उस बंदूक को साथ लेकर सेल्फी और फोटो खींच रहे थे। मृतक बच्चे का पिता भी उस वक्त मौके पर मौजूद था। बाद में वे वहां से चले गए। इसी दौरान बीस वर्षीय युवक ने फोटो खींचने के दौरान बच्चे की तरफ बंदूक तान दी। इस दौरान चली गोली बच्चे के सीने में जा लगी।

इस कारण उसने मौके पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में बंदूक के मालिक साठ वर्षीय व्यक्ति और श्रद्धालुओं के साथ आए गोली चलाने वाले बीस वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बंदूक के अंदर से खोल बरामद कर लिया है। बंदूक लाइसेंसी बताई जा रही है। एएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेजा गया है।

A gun was pointed at the child for taking a photo, death due to bullet injury

A gun was pointed at the child for taking a photo, death due to bullet injury

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed