फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A few days after sowing, maize crop in the grip of fall army worm

बिजाई के कुछ दिन बाद सुंडी की चपेट में आई मक्की की फसल

Thu, 07 Jul 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
A few days after sowing, maize crop in the grip of fall army worm
ंब क्षेत्र में मक्की की फसल को लगा कीड़ा। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। क्षेत्र में मक्की की फसल निकलने के साथ ही सुंडी (फॉल आर्मी वर्म) की चपेट में आ गई है। इस कारण किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। मक्की उपमंडल अंब क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण फसल है। विशेष रूप से असिंचित क्षेत्र के किसान गेंहू के बजाय इस फसल पर ज्यादा निर्भर करते हैं, लेकिन फसल बीजते ही उन्हें हमेशा किसी न किसी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
बंदर, लावारिस पशुओं, जंगली जानवरों से सुरक्षा के बंदोबस्त करने पड़ते हैं। साथ ही बरसात का पर्याप्त मात्रा में होना भी इसके लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है। पिछले दो से तीन वर्ष से किसानों को सुंडी के रूप में एक नई समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बरसात होते ही सही मौसम का इंतजार कर रहे किसानों ने मक्की की फसल बीजनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कई जगहों पर किसानों ने फसल की पहली गुड़ाई भी कर दी है। कई जगहों पर किसान फसल बीज रहे हैं। जिन किसानों ने फसल बीज ली है, उन्हें अब फसल पर सुंडी का हमला झेलना पड़ रहा है। इस कारण मक्की के छोटे-छोटे पौधों को सुंडी भारी नुकसान पहुंचा रही है। क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बैरियां के कृष्णानगर गांव में किसानों की फसल पूरी तरह से इस कीड़े की चपेट में आ गई है। किसानों को इससे निपटने का रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय किसानों में रवि राणा, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, विधि सिंह, रंजीत सिंह, राकेश कुमार ने बताया कि अभी फसल बिजाई को लगभग 15 दिन ही बीते हैं। फसल के शुरुआती दौर में ही इस पर सुंडी के प्रकोप के कारण नुकसान हो रहा है। कहा कि सुंडी फसल के पत्ते चट कर जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सुंडी से बचाव के लिए किसानों को उपयुक्त कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं।
विभाग प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन करेगा। सुंडी से मक्की की फसल के बचाव के लिए किसानों को कीटनाशक दवा कोराजिन उपलब्ध करवाई जा रही है।
-कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed