फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A 500 mA X-ray machine will now be installed at Daulatpur Hospital.

Una News: दौलतपुर अस्पताल में अब 500 एमए की एक्सरे मशीन होगी स्थापित

Sat, 22 Aug 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A 500 mA X-ray machine will now be installed at Daulatpur Hospital.
दौलतपुर चौक(ऊना)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए दौलतपुर चौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राहत भरी खबर है। अस्पताल में अब 500 एमए (मिलीएम्पीयर) की बड़ी एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से अस्पताल में बड़ी क्षमता की एक्सरे मशीन लगाने की मांग कर रहे थे। नई मशीन लगने से मरीजों को रीढ़, सिर और अन्य जरूरी एक्सरे के लिए निजी अस्पतालों और जांच केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में अभी तक 100 एमए की एक्सरे मशीन उपलब्ध थी। इसकी सीमित क्षमता के कारण कई मामलों में मरीजों को विशेषकर रीढ़ और सिर के एक्सरे के लिए निजी लैब में जाना पड़ता है। इससे ग्रामीण मरीजों को आने-जाने में समय के साथ निजी जांच का खर्च भी उठानी पड़ती है। सरकारी अस्पताल में एक्सरे की सुविधा बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। ऐसे में 500 एमए की नई मशीन शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों विजय ठाकुर, नरिंद्र कुमार , विनोद कुमार, योगेश शर्मा का कहना है कि सरकारी अस्पताल में निशुल्क एक्सरे और अन्य जांच सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन



गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा
दौलतपुर चौक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान जरूरी जांच के लिए निजी केंद्रों पर खर्च करने और दूर जाने की परेशानी से राहत मिली है।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में 500 एमए की बड़ी एक्सरे मशीन स्थापित की जा रही है। इससे मरीजों को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
डॉ- संदीप नरूला, चिकित्सा प्रभारी दौलतपुर चौक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed