फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बिना बिल के सामान पर 48 हजार जुर्माना

बिना बिल के सामान पर 48 हजार जुर्माना

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Una
Una Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ऊना आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने वीरवार को अजौली बैरियर पर एक ट्रक में बिना बिल का दो लाख रुपये का सामान जब्त किया है। विभाग ने इस पर गगरेट के व्यापारी को 48 हजार रुपये की पैनल्टी लगाई है। आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त राजीव डोगरा ने पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल सीजन को देखते हुए विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। इसके तहत वीरवार सुबह अजौली बैरियर पर जांच के दौरान आबकारी एवं कराधान अधिकारी और मैहतपुर पड़ताल नाका के इंचार्ज संजय शर्मा, इंस्पेक्टर हंसराज एवं उमेश भारद्वाज ने पंजाब की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका, तो ट्रक में करीब दो लाख रुपये का सामान बिना बिल के रखा हुआ था। इस पर विभागीय टीम ने बिना बिल के सामान का मूल्यांकन करके 48 हजार की पैनल्टी लगाई है। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से बिना टैक्स दिए किसी भी प्रकार का सामान हिमाचल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी आग्रह किया कि वे बाहरी राज्य से सामान लाते समय पक्का बिल लेकर विभाग को टैक्स देकर सामान लाएं।
विज्ञापन

फेस्टिवल सीजन को देखते हुए व्यापारी बसों और निजी वाहनों में बिना टैक्स दिए इलेक्ट्रानिक्स, हार्डवेयर व कास्मेटिक्स समेत अन्य सामान ला रहे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। इसी कड़ी में विभागिय टीम ने वीरवार रात मैहतपुर व अजौली में बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों की गहनता से जांच की। विभागीय टीम ने दर्जनों वाहनों की जांच की। दस दौरान पंजाब की तरफ से आ रहे ट्रक से करीब दो लाख रुपये का बिना बिल का पैकिंग मैटीरियल जब्त करके 48 हजार जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed