फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   प्रवक्ताओं की समस्या को उठाया

प्रवक्ताओं की समस्या को उठाया

Wed, 22 Jan 2014 05:48 AM IST
Una
Una Updated Wed, 22 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना की बैठक सोमवार को हुई। शिक्षा उपनिदेशक आरसी टबयाल की अध्यक्षता में वीआरसी भवन में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। इसे शिक्षा उपनिदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया। इन समस्याओं में अनुबंध एवं पैरा अध्यापकों को नियमित करने का मुद्दा जोर शोर से उठा।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान कमल किशोर ने स्कूल के प्राध्यापकाें के साथ हो रही छेड़छाड़ को बंद करने, काडर के मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा की रक्षा करने का आग्रह किया। पैरा पॉलिसी 2003 के अंतर्गत नियुक्त हुए अध्यापकाें का नियमितीकरण कैबिनेट के फैसले के बाद 10 वर्ष की सेवा के पश्चात भी नहीं हो पाया। बैठक में कहा गया कि यूजीसी द्वारा निर्धारित सेवा शर्ताें को पूरा करने वाले स्कूल प्रवक्ताओं को पूर्व सेवा में अर्जित लाभों के साथ महाविद्यालयों में समायोजित किया जाए। दस एवं जमा दो की परीक्षा को पूर्ण रूप से बोर्ड के अधीन किया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंद्र कौंडल, समिति के अध्यक्ष केहर सिंह, जिला वरिष्ठ उपप्रधान जीवन मौदगिल ने भी संबोधित किया। शिक्षा उपनिदेशक आरसी टबयाल ने सभी प्रवक्ताओं की समस्याओं पर सहमति जताई है और शीघ्र ही मांग पत्र को शिक्षा विभाग एवं सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर हरीश जोशी, सुरिंद्र कुमार, महेश कुमार, नीरज सौंध, सुरिंद्र मनकोटिया, रविंद्र कुमार, राजीव कौशल, सुधीर कु मार, राम गोपाल डोगरा, प्रवीण कुमार, शिव कुमार, प्रदीप सिंह, तरसेम चंदेल, विनय चंद, रमन विज, राज पाल, वीरेंद्र चड्डा, किशोरी लाल, राज कुमार, अजय कुमार, अमर दीप, विजेंद्र सिंह, राम जी दास, जगमोहन, सुनील मैहता, राकेश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed