फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   संतोषगढ़ नगर परिषद कार्यालय में हंगामा

संतोषगढ़ नगर परिषद कार्यालय में हंगामा

Sat, 28 Dec 2013 05:47 AM IST
Una
Una Updated Sat, 28 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद में शुक्रवार को कांग्रेस समर्थित पार्षद और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा समर्थित संतोषगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के वार्ड एक से पार्षद चुने गए मेहर चंद ने अपने वार्ड में विकास कार्यों में भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर उन्होंने खूब हंगामा किया। उधर, इन आरोपों को नपं अध्यक्ष एवं सचिव ने सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

वार्ड एक के पार्षद मेहर चंद का आरोप है कि नप की ओर से उनके वार्ड मेें विकास कार्याें को करवाने में भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। पार्षद का कहना है कि नप में भाजपा का वर्चस्व होने के कारण कांग्रेसी पार्षदाें की ओर से रखी गई विकास कार्यों संबंधी मांगों को तवज्जो नहीं दी जाती। विकास कार्यों के लिए भाजपा समर्थित पार्षदों के वार्डों को चुना जाता है। नप सचिव को अपनी मांगों से जुड़ा मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि उनके मांगपत्र को जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार को भी भेजा जाए। पार्षद ने अपने मांगपत्र में उनके वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ाने, सिंचाई के लिए बनी रिग से घरेलू पानी की सप्लाई देने, ऊना रोड को रायपुर रोड से जोड़ने वाली गली को पक्का करने, होली खड्ड के गंदे पानी की समस्या से निजात दिलाने, वार्ड में गंदे पानी की निकासी के लिए नई नालियों एवं नालों के निर्माण कार्य को शामिल किया है। कांग्रेसी पार्षद के साथ प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पार्षद प्रेमलाल, गुरदेव सिंह, वार्ड एक की आशा रानी, वीना कुमारी, संतोष, नीलम, सुभाष चंद, प्रेम सिंह, मोहन लाल, राकेश कुमार, सुरजीत सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश कुमार, रविंद्र, मंजीत कौर, रंजीत कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन


क्या कहती हैं नप सचिव
नप की सचिव वर्षा चौधरी ने कांग्रेसी पार्षद की ओर से लगाए गए भेदभाव के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि तीन साल के दौरान वार्ड एक में लगभग 50 लाख की लागत से विकास कार्य करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी वार्डों में हो रहा विकास : अंजू
नप अध्यक्ष अंजू बाला का कहना है कि नगर के सभी नौ वार्डों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्हाेंने पार्षद की ओर से भेदभाव किए जाने के आरोपाें को सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed