फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कर चले हम फिदा.... से भरा देशभक्ति का जोश

कर चले हम फिदा.... से भरा देशभक्ति का जोश

Fri, 27 Dec 2013 05:46 AM IST
Una
Una Updated Fri, 27 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
ऊना। सरस्वती पब्लिक हाई स्कूल रामपुर में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संत बाबा बाल ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। जबकि प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त अतिरिक्त सचिव ठाकुर यशपाल समारोह के मुख्यातिथि रहे। इस दौरान बाबा बाल ने बच्चों को कई गूढ़ रहस्य भी बताए। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने मुख्यातिथि ठाकुर यशपाल सिंह का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

इसके पश्चात इतनी सी खुशी.... गीत अक्षय, दीया, प्रिंस और अमन कौशल ने प्रस्तुत किया। इसके बाद लकड़ी की काठी, पहाड़ी नाटी, छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस, कर चले हम फिदा... गीत ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में संत बाबा बाल, मुख्यातिथि यशपाल सिंह, कुठार कलां की प्रधान वीना देवी, कुठार खुर्द के प्रधान राम कृष्ण, रामपुर के प्रधान गोपाल आदि ने परीक्षा, विभिन्न गतिविधियों तथा खेलों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इन्हें मिले पुरस्कार
पुरस्कार पाने वाले बच्चों में भावना, रितिका, साक्षी, हैरी, हरमन, विशाल, दीया, रुचि, गौरव, शिखा, जिया, आर्यन, नितिन, मनप्रीत, अंकू, आंचल, श्रुति, काजल, पल्लवी, हर्षिता, शिल्पा, रिया, कोमल, शीतल, साहिल, मनप्रीत राणा, वंश, परमजीत, कुसुम, मनीषा, परवजीत, तनीशा, चिराग, ध्रुव, प्रियंका, अभिषेक, कार्तिक, कमल, हरनीत, अरविंद, नितिन, सूरज, आर्यन, राधिका, आकाश, प्राची, पलक, पारस, प्रिंस, अनामिका को नवाजा गया। वहीं खेल गतिविधियों में निरंजन, पीयूष, विशाल, नितिन, कार्तिक, साक्षी, मनदीप, शिवानी, साहिल कुमार, अंजली एवं इशिता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed