फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जंगल में गोली लगने से मौत

जंगल में गोली लगने से मौत

Fri, 27 Dec 2013 05:45 AM IST
Una
Una Updated Fri, 27 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। अंबेहड़ा पंचायत के कु खेड़ा गांव के जंगल में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया है। घटना को लेकर पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पीठ पर ऊपर के हिस्से में गोली लगी है। माना जा रहा है कि हो सकता है कि जंगल में शिकार आदि करते हुए किसी ने गोली चलाई हो। गलती से गोली इस व्यक्ति को लगी होगी। घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परिजनों ने अपने बयान में कहा कि प्रीतम चंद (47) पुत्र जोली राम गांव कु खेड़ा बुधवार शाम चार बजे के करीब पास के ही जंगल में लकड़ी लाने गया। वह मजदूरी करता है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। घर वालों ने हर जगह प्रीतम को ढूंढा पर कहीं उसका पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों और जान पहचान वाले अन्य लोगों के यहां भी प्रीतम को ढूंढा, लेकिन कुछ न हुआ। वीरवार को प्रीतम का शव कु खेड़ा के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में शव की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर, एएसआई सुशील कु मार, आरक्षी शक्ति चंद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एएसपी वीरेंद्र ठाकु र ने बताया कि प्रीतम की पीठ पर 12 बोर गन की गोली क ानिशान पाया गया है। पुलिस ने शक जताया है कि जंगल में शिकार की तलाश में बैठे किसी शिकारी द्वारा फायर किए जाने की वजह से प्रीतम को गोली लगी होगी। एएसपी ने बताया कि भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक भी एक्सपर्ट बुला लिए गए हैं और गोली के खाली खोल की बारीकी से जांच की जाएगी। जल्द ही पुलिस आरोपियों को धर-दबोच लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed