फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अटल की दीर्घायु को शिवबाड़ी में पूजा अर्चना

अटल की दीर्घायु को शिवबाड़ी में पूजा अर्चना

Thu, 26 Dec 2013 05:47 AM IST
Una
Una Updated Thu, 26 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
गगरेट/हरोली/ऊना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 89वां जन्मदिवस जिलाभर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया। हरोली, गगरेट शिवबाड़ी मंदिर, ऊना कुष्ठ आश्रम समेत अन्य क्षेत्रों के देवालयों में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान वाजपेयी की लंबी आयु के लिए मंगल कामना भी की गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रवासी मजदूर परिवारों की बस्ती में जाकर फल आदि भी बांटे। वाजपेयी की लंबी आयु के लिए कार्यकर्ताओं ने मंदिर में काफी देर तक पूजा अर्चना की। भाजपा नेता विकास विक्की ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी महज भाजपा के लिए ही पूजनीय नहीं हैं, बल्कि भारतीय राजनीति में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सब कुछ लगा दिया। अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जिन्होंने आम आदमी के सपनों को पंख दिए। वाजपेयी द्वारा ही अंत्योदय अन्न योजना शुरू की गई। इसके चलते आज भी गरीब जनता को सस्ता राशन मिलता है। वाजपेयी ने भी स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना की शुरुआत की, जिससे देश का गांव-गांव पक्की सड़क सुविधा से जुड़ पाया है। इससे पहले भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी अतुल शर्मा, भाजयुमो शहरी इकाई के प्रधान विक्रम कालिया, महामंत्री कर्ण शर्मा, अश्विनी कुमार, विक्रांत बाली, निखिल कपाटिया, राजेश कुमार कूका, सन्नी व विकास सोनी ने शिवबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर अटल बिहारी वाजपेयी की लंबी आयु के लिए मंगल कामना की। उधर, जिला मुख्यालय स्थित कुष्ठ आश्रम में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा की अगुवाई में लोगों को फल वितरित किए। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वाजपेयी ने वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार को चलाने का एक अद्वितीय प्रमाण प्रस्तुत किया, जो राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए सीख लेने योग्य है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के आदेशों पर आज स्कूली बच्चों को कापी, कलम और अन्य पाठ्य सामग्री भी बांटी गई। अनुराग ठाकुर ने वाजपेयी के नारे को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में यह कदम उठाकर सराहनीय प्रयास किया है। इस मौके पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, जिला भाजयुमो महामंत्री लखवीर लक्खी, मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, राजन सहोड़, मक्खन चौधरी, मदन दास चड्ढा, हरि सिंह ठाकुर, भाजपा के जिला महामंत्री यशपाल राणा, बलविंद्र गोल्डी, पुनीत मैहन, राहुल शर्मा, विनय आंगरा, भाजपा महामंत्री कुटलैहड़ तरसेम शर्मा, विक्रम सिंह सहित कई भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed