फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दुलैहड़ में आडिटोरियम, टाहलीवाल में लेबर हास्टल

दुलैहड़ में आडिटोरियम, टाहलीवाल में लेबर हास्टल

Mon, 09 Dec 2013 05:44 AM IST
Una
Una Updated Mon, 09 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दुलैहड़ में तीन करोड़ की लागत से आडिटोरियम और टाहलीवाल में चार करोड़ से श्रमिक हास्टल बनेगा, जो बाथू के बाद हरोली हलके में दूसरा श्रमिक छात्रावास होगा। रविवार को दुलैहड़ में जिला स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने यह ऐलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुलैहड़ में बस अड्डे का निर्माण भी किया जाएगा और यहां कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का नया भवन भी निर्मित किया जाएगा। यहां लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाकर इसे एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। दुलैहड़ स्टेडियम के निर्माण को भी गति दी जाएगी और इसके लिए एक करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। अग्निहोत्री ने कहा कि औद्योगिक कस्बे टाहलीवाल को नई लुक दी जाएगी। लालूवाल-अजौली सड़क का स्तरोन्नत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है और यहां शीघ्र ही बस अड्डे का निर्माण भी किया जाएगा। लालूवाल में राजस्थान के चितौड़गढ़ शहर के एक विशेष चौक की तर्ज पर खूबसूरत चौक निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूबोवाल में जल्द ही आईटीआई की बिल्डिंग बनाई जाएगी और बीटन कालेज के जो 42 पद पूर्व भाजपा सरकार ने रद कर दिए थे, उन्हें वह बहाल करवाने जा रहे हैं। बीत क्षेत्र में एक भव्य पार्क का निर्माण होगा। बाथू में 132 केवी का विद्युत सब-स्टेशन बन रहा है और गोंदपुर में 33 केवी का सब-स्टेशन बनने से इलाके में विद्युत आपूर्ति में और सुधार आएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व उद्योग मंत्री रविवार सुबह ऊना में अक्षम लोगों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित बीआरसी केंद्र का दौरा किया और इसके विभिन्न कमरों का मुआयना किया। उद्योग मंत्री इस केंद्र के भवन की जर्जर स्थिति को देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा कि असुरक्षित घोषित किए जा चुके इस भवन को लेकर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, डीसी अभिषेक जैन, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर, एसडीएम धनवीर ठाकुर, सहायक आयुक्त एनके पराशर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अमनदीप मोनी, दुलैहड़ के प्रधान सुभाष, छेत्रां के प्रधान फकीर चंद, गोंदपुर बूहला के प्रधान सतीश बिट्टू, हीरानगर के प्रधान संतोख सिंह, युवा बोर्ड के सदस्य दिनेश शर्मा, कांगड़ के प्रधान विनोद बिट्टू, दुलैहड़ के उपप्रधान रणदेव सिंह और जिला कांग्रेस लीगल सैल के संयोजक वीरेंद्र मनकोटिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed