फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दफ्तरों में चोरी पर डीसी तल्ख

दफ्तरों में चोरी पर डीसी तल्ख

Sat, 07 Dec 2013 05:44 AM IST
Una
Una Updated Sat, 07 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के कई सरकारी कार्यालयों में चोरी की घटनाओं का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी अभिषेक जैन ने एसपी अनुपम शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने वीरवार को बताया कि जिला मुख्यालय में स्थित आरटीओ कार्यालय में 6-7 बार चोर हार्ड डिस्क चुरा चुके हैं। तहसील कार्यालय में कंप्यूटर स्क्रीन चोर ले उड़े हैं और बचत भवन व डीएफएससी कार्यालय को खोलने की कोशिशें भी की गई हैं। लेकिन आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने व आरोपियों को न पकड़े जाने के कारण सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का मामला उठाते हुए एसपी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक जैन ने कहा कि यह केवल सरकारी संपदा की चोरी नहीं है, बल्कि इसकी वजह से महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और फाइलें गायब होने का डर रहता है। हर कार्यालय के अधिकारी का यह दायित्व बनता है कि वह अपने कार्यालय व संपदा का संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों में चोरी की घटनाओं और कंप्यूटर व हार्ड डिस्क चोरी हो जाने से सरकारी काम रुक जाते हैं। इस कारण जन साधारण को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। डीसी ने कहा है कि चोरी की घटनाओं से महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड का दुरुपयोग भी संभव है। इसलिए एसपी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए कहा गया है। डीसी ने बताया कि एसपी ऊना को लिखे इस पत्र में उनसे अब तक की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत करवाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed