{"_id":"23-44194","slug":"Una-44194-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक चुराकर निकलवा लिए छह हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक चुराकर निकलवा लिए छह हजार
Una
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती पनोह स्थित एक उद्योग के कर्मचारी की ओर से अपने ही मालिक की चेकबुक से चेक चुराकर धोखे से पैसे निकलवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी उद्योग में चोरी करने के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में चल रहा है। चेक से पैसे निकलवाने का मामला उद्योग मालिकों की नजर में बाद में आया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पनोह स्थित एक उद्योग में काम करने वाले इसी क्षेत्र के रहने वाले युवक ने कुछ दिन पूर्व अपने मालिकों की चेक बुक से एक लीफ चुराकर उसे बैंक में लगा दिया। उसने लगभग 6 हजार रुपये निकलवा लिए। इसका खुलासा उन्हें अपने बैंक खाते में पड़ी राशि जांचने से चला। इस पर उन्होंने फौरन मामले की जानकारी बैंक प्रबंधन से हासिल की तो पता चला कि उन्हीं के पास काम करने वाले एक युवक ने चेक चुराकर बैंक से पैसे निकलवाए हैं।
एएसपी राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ धोखे से पैसे निकलवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है।