{"_id":"30013","slug":"Una-30013-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिखारियों पर चलेगा पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिखारियों पर चलेगा पुलिस का डंडा
Una
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ऊना। एसपी ऊना ने इधर-उधर भीख मांग रहे भिखारियों को खदेड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। भिखारियाें के खिलाफ एंटी बेगिंग एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इस संबंध में एसपी ने सभी थाना चौकियों को पत्र प्रेषित करके मुहिम शुरू करने को कहा है। ऊना शहर के मुख्य बस अड्डे एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में भिखारियों के नन्हें मुन्नेे बच्चे यात्रियों पर इमोशनल अत्याचार करने में जुटे हुए हैं। बच्चों को भीख मांगने के लिए प्रेरित करने वाले परिजनों पर भी पुलिस का शिकंजा कसेगा। भीख मांगने के लिए ऐसा मार्मिक दृश्य बना दिया जाता है कि यात्री स्वयं ही बच्चों को कुछ न कुछ देने के लिए मजबूर हो जाते हैं। बस अड्डे पर रोजाना दर्जनों बच्चे भीख मांगते हुए दिखाई देेते हैं। सात आठ साल की उम्र तक के बच्चे अपने नाजुक कंधों पर दुधमुंहे बच्चे लादकर यात्रियों को इमोशनल कर उनसे पैसे ऐंठने का कार्य कर रहे हैं। भिखारी बच्चों में शामिल लड़कियां तो हद ही कर देती हैं। भीख न मिलने पर छोटी-छोटी बच्चियां यात्रियों के पैर पकड़ लेती हैं। इससे यात्री शर्मिंदा हो जाता है और पैसे देने के लिए बाध्य हो जाता है। मंगलवार को हनुमान और शनिवार को शनिदेव और कालीमाता का रूप धारण करके भी बच्चे पैसे मांगते फिरते हैं। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भदसाली से आए यात्री अमित शर्मा ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। वह वापस ऊना बस स्टैंड से चंडीगढ़ को बस लेने खड़े हुए थे। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद भिखारियों के बच्चों की कई टोलियों के आने से वह काफी परेशान रहे। कांगड़ा के नगरोटा बगवां के राजकुमार, विशु, सरिता चौहान व अमिता का कहना है कि वे शुक्रवार को दिल्ली से आए थे और ऊना बस स्टैंड पर भीख मांग रहे बच्चों ने उन्हें काफी परेशान किया।
क्या कहती हैं एसपी
एसपी सुमेधा द्विवेदी का कहना है कि इस बारे में थाना चौकियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना प्रशासन का फर्ज है। भीख मांगने वालों के खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।