फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   98 lakhs released for repair of roads, sheds and community buildings

Una News: रास्तों की मरम्मत, डंगों और सामुदायिक भवनों के लिए 98 लाख जारी

Sun, 23 Mar 2025 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
98 lakhs released for repair of roads, sheds and community buildings
चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों के रास्तों की मरम्मत, डंगों व सामुदायिक भवनों व अन्य विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार से स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फंड (एसडीआरएफ) से 98 लाख रुपये जारी करवाए गए। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अंब में पत्रकार वार्ता में बताया कि एसडीआरएफ हेड के तहत चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंब टिल्ला को दो लाख, बधमाणा को चार लाख, भगड़ाह को एक लाख, भटेड़ को छह लाख, बेहड़ जसवां को दो लाख, भैरा को चार लाख, छपरोह को एक लाख, धंधड़ी को पांच लाख, धर्मशाला महंता को तीन लाख, लोहारा अप्पर को दो लाख जारी किए गए। इसके अलावा धर्मशाला महंता ख़ास को छह लाख, डूहल भटवालां को तीन लाख, घंघरेट को दो लाख, घेवट बेहड़ को चार लाख, गिंडपुर मलौण को चार लाख, हंबोली को दो लाख, ज्वाल को एक लाख, कुठियाड़ी को एक लाख, कटोहड़ कलां को एक लाख जारी किए गए। वहीं खरोह को तीन लाख, लोहारा अप्पर को चार लाख, मैड़ी खास को दो लाख, नंदपुर को चार लाख, नारी चिंतपूर्णी को दो लाख, नैहरी नौरंगा को चार लाख, पोलियां पुरोहितां को तीन लाख, राजपुर जसवां को दो लाख, सपौरी को दो लाख, सारड़ा को दो लाख, स्तोथर को पांच लाख, सिद्ध चलेहड़ को एक लाख दिए गए। वहीं, टकारला को दो लाख, त्याई को एक लाख व ठठल पंचायत को तीन लाख रुपये जारी हुए हैं। विधायक बबलू ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की इन सभी पंचायतों को ध्यान रखते हुए स्थानीय प्रतिनिधियों की मांग के अनुसार यह राशि प्राथमिकता के आधार पर जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed