{"_id":"5b71c21f42c792073d216388","slug":"91534181919-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा डैम का जलस्तर 1601 फीट के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा डैम का जलस्तर 1601 फीट के पार
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते भाखड़ा डैम के पीछे बनी विशाल गोबिंद सागर झील के जलस्तर में प्रतिदिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान झील के जलस्तर में 25 फीट तक की वृद्धि दर्ज की गई है। भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को गोबिंद सागर झील में पानी की आमद 70521 क्यूसिक दर्ज की गई। इसके चलते भाखड़ा का जलस्तर 1601.34 फीट तक पहुंच गया, जो बीते वर्ष के मुकाबले लगभग 50 फीट कम है। भाखड़ा डैम से विद्युत उत्पादन के लिए टरबाइनों के माध्यम से 13619 क्यूसिक पानी छोड़कर 134.81 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। नंगल से होकर गुजरने वाली नंगल हाईडल नहर के जरिए नंगल डैम से 12500, श्रीआंनदपुरसाहिब हाईडल में 10150 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। बीते वर्ष आज के ही दिन भाखड़ा डैम का जलस्तर 1651 फीट दर्ज किया गया था।
विभागीय सूत्रों की मानें तो 20 सितंबर तक गोबिंद सागर झील में पानी की भराई का सीजन होता है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी झील पानी से लबालब होगी। भाखड़ा डैम में पानी समाने की क्षमता 1686 फीट तक है, लेकिन 1680 फीट जलस्तर को खतरे का निशान माना जाता है। अगर पानी का स्तर 1680 के थोड़ा भी पार हो तो मैनेजमेंट किसी भी समय फ्लड नियंत्रण गेट खोलने का निर्णय ले सकता है।