फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पेट्रोल पंपों पर नजर रखेगी प्रदेश सरकार : कपूर

पेट्रोल पंपों पर नजर रखेगी प्रदेश सरकार : कपूर

Thu, 01 Mar 2018 10:05 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर नजर रखेगी प्रदेश सरकार : कपूर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
प्रदेश सरकार अब राज्य में संचालित पेट्रोल पंपों पर कड़ी निगाह रखेगी। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि अकसर देखने में आया है कि प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को उचित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कहीं टायलेट नहीं तो कहीं एयर पंप खराब है। कई पंपों पर कम तेल डालने की भी शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे सभी मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा।

वीरवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कपूर ने कहा कि ग्राहकों की सुविधाओं से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकार ने महंगी दरों पर सरकारी राशन खरीदकर न केवल राजस्व को चूना लगाया बल्कि लोगों को गुणवत्ता परक राशन भी नहीं मिल पा रहा था। भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही डिपो में मिलने वाले राशन की जांच करवाई तो पता चला कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद घटिया राशन की आपूर्ति की जा रही है। एफसीआई की ओर से सप्लाई चावल की हालत ऐसी है कि वह खाने लायक नहीं। इसे तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राशन के नए सिरे से टेंडर कराए जा रहे हैं। इससे लोगों को अच्छा राशन मिलेगा, सरकार को करोड़ों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि वह न तो स्वयं भ्रष्टाचार करते हैं और न ही किसी को करने देंगे। गरीब को मिलने वाले राशन में अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो सख्त कार्रवाई की लाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में 11 गैस एजेंसियों में सिलेंडर के माप-तोल में गड़बड़ी पाई गई है। सरकार ऐसे मामलों से सख्ती से निपटेगी। इस मौके पर भाजपा नेता राजकुमार पठानिया और बलविंद्र गोल्डी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो में खरीदारी जल्द होगी ऑनलाइन
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने बताया कि विभाग ने अपना ऐप लांच किया है। कोई भी उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से पीडीएसएचपी टाइप कर इसे अपलोड कर सकता है। इसमें किसी भी प्रकार की राशन संबंधी गड़बड़ी की शिकायत की जा सकती है। इस ऐप से ऑनलाइन शॉपिंग डिपो में जल्द शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed