फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   898 educational institutions declared tobacco-free

Una News: 898 शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया

Thu, 11 Dec 2025 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
898 educational institutions declared tobacco-free
तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 हुआ संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के 898 शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया, जबकि राज्य स्तर पर 400 संस्थानों को तंबाकू मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित था। साथ ही 84 गांवों को भी तंबाकू मुक्त घोषित किया गया, जबकि लक्ष्य केवल 30 था। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी संस्थान, कार्यालय और अस्पतालों को भी तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त तंबाकू पदार्थों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को लाइसेंस प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया। यदि कोई विक्रेता बिना लाइसेंस के तंबाकू पदार्थ बेचता पकड़ा जाता है, तो उसके लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है। डॉ. वर्मा ने कहा कि जिला में तंबाकू मुक्त अभियान 3.0 के सफल समापन के बाद भी तंबाकू मुक्त पंचायत और समग्र जिला ऊना को तंबाकू मुक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed