Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   88 trainees were administered the oath to follow traffic rules.

Una News: 88 प्रशिक्षुओं को दिलाई यातायात नियमों की पालना की शपथ

Thu, 01 Jan 2026 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
88 trainees were administered the oath to follow traffic rules.
एचपी डिफेंस अकादमी ऊना में किया जागरूक
विज्ञापन

वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिमाचल प्रदेश डिफेंस अकादमी ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने की। अकादमी के कर्नल डीपी वशिष्ठ (एलजीएससी) सेवानिवृत्त, कर्नल कुलदीप सिंह (वीएसएम, पीएससी), कैप्टन विजय शंकर शर्मा (प्रशासनिक अधिकारी), प्रशिक्षण स्टाफ तथा अकादमी के कुल 88 प्रशिक्षुओं (62 छात्र एवं 26 छात्राएं) को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई गई।

आरटीओ अशोक कुमार ने जागरूकता शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से 1 से 31 जनवरी 2026 तक देशभर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी जनवरी 2026 के दौरान सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आरटीओ ने बताया कि जिला ऊना में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed