{"_id":"5c659472bdec224a620fe8fa","slug":"81550161010-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने झोंकी ताकत, जिले में 23 हजार फार्म भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने झोंकी ताकत, जिले में 23 हजार फार्म भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन पत्र भरने को लेकर जिले के किसानों में भारी उत्साह है। वीरवार को पूरे जिला में लगभग 23 हजार किसानों ने फार्म भरे। इनमें से लगभग 15 हजार फार्म पटवारी के स्तर पर सत्यापित कर दिए गए हैं।
देर शाम तक लगभग 1000 किसानों के नाम वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए। सबसे ज्यादा 334 आवेदन पंडोगा पंचायत से प्राप्त हुए। हरोली विकास खंड से 2200 किसानों ने आवेदन किया है। किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने 225 पंचायत घरों में कैंप लगाकर फार्म भरवाए। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने स्वयं रामपुर, रोड़ा और ईसपुर पंचायत में लगे कैंपों में प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों तक युद्ध स्तर पर इस काम को किया जाएगा।
राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि सत्यापित किए आवेदन पत्रों की डिटेल वेबसाइट पर अपडेट करने का कार्य भी समानांतर चल रहा है। इसके लिए 6 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की टीम लगाई गई है। अगर जरूरत पड़ी तो दूसरे विभागों से भी ऑपरेटरों को बुलाकर इस काम में लगाया जाएगा। 25 फरवरी के बाद वेबसाइट पर सभी लाभार्थियों के नाम देखे जा सकते हैं। पैसा बैंक खातों में डालने की प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लाभार्थियों की सूची तय करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किश्त के रूप में 2000 रुपये मिल सकें। उपायुक्त ने पंचायत घरों में आवेदन भरने आए किसानों से भी बातचीत की तथा उन्हें बताया कि यह योजना को लागू करने का प्रथम चरण है, जो पात्र किसान इस योजना का लाभ लेने से छूट जाएंगे वह बाद में भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
फील्ड में डटे सभी अधिकारी
अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने देहलां, बंगाणा, अंबेहड़ा धीरज, थाना कलां और मोमनियार में फार्म भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। एसडीएम ऊना सुरेश जसवाल, एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी और एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने भी सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ पंचायतों में मोर्चा संभाला तथा फार्म भरने की प्रक्रिया का जायजा लिया।
फार्म भरवाने में मदद को आगे आए छात्र
किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन भरवाने को जन सहयोग भी मिल रहा है। पंचायत घर रामपुर में कॉलेज छात्रों के दल किसानों की मदद को आगे आया। छात्रों किसानों के फार्म भरे। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने इन छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों से काफी देर तक बात की और उन्हें इस सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया।