फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सीएम ने ऊना कालेज में दो अतिरिक्त भवन बनाने का किया वादा

सीएम ने ऊना कालेज में दो अतिरिक्त भवन बनाने का किया वादा

Thu, 06 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने ऊना कालेज में दो अतिरिक्त भवन बनाने का किया वादा
jairam thakur

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। डिग्री कॉलेज ऊना में भवन की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कॉलेज के लिए दो अतिरिक्त भवन स्वीकृत कर जिला प्रशासन को जल्द इसका प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम जयराम ठाकुर वीरवार को ऊना कॉलेज में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊना एकमात्र कॉलेज है, जिसके पास 180 कनाल जमीन है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के आग्रह पर कॉलेज कैंपस के लिए दो अतिरिक्त भवन स्वीकृत करने को हामी भरी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि क्लस्टर युनिवर्सिटी केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है। इसको लेकर केंद्र से बात की जाएगी। ऊना में धर्मशाला की तर्ज पर रीजनल सेंटर खोले जाने की संभावनाओं पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा और उसका विस्तार प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार को समूल नष्ट करने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। उन्होंने नशे को जड़ से समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस एक अभियान के रूप में शुरू करने की आवश्यकता है, जिसमें सामाजिक सहभागिता नितांत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए सरकार को सख्त निर्णय लेना पड़ा है, जिसमें किसी भी मात्रा में नशे की बरामदगी पर जमानत न मिलने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में यह कानून सदन में रखा जाएगा ताकि इसे प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। सीएम ने कहा कि हिमाचल में 33 फीसदी नशे के मामले ऐसे लोगों पर दर्ज हैं जो पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से संबंधित हैं। उन्होंने कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 51 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हिमुडा के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, डीजीपी एसआर मरडी, उपायुक्त राकेश प्रजापति, एसपी दिवाकर शर्मा और ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहता, प्राचार्य त्रिलोक चंद सहित कॉलेज के पूर्व आठ प्राचार्य मौजूद रहे।


जब यादें ताजा कर भावुक हुए जयराम
जयराम ठाकुर ने कॉलेज के विद्यार्थियों से कहा कि यह एक ऐसा वक्त है, जो लौटकर नहीं आएगा। इसलिए इस समय की यादें जहन में हमेशा बनी रहती हैं। वह अपने कॉलेज के दिनों को याद कर भावुक भी हुए। उन्होंने छात्र जीवन की कई बातें साझा कीं, जिससे सभागार का माहौल रुमानियत भरा हो गया। उन्होंने कहा कि आज लोग नेताओं को गाली देते हैं, लेकिन बहुत बड़ा विरोधाभास है कि हर कोई इस क्षेत्र की ओर दौड़ रहा है। लेकिन यह काम चुनौतीपूर्ण है। आपके पास अपने परिवार के लिए तो दूर अपने लिए भी समय नहीं होता। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राजनीति में एनक्रोचमेंट बहुत ज्यादा है, जिसे देखो वह राजनीति की ओर दौड़ रहा है। लेकिन हम काम करने के लिए आए हैं और सेवा के लिए समर्पित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed