फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   एसपी के नए फरमान से पुलिस महकमे में खलबली

एसपी के नए फरमान से पुलिस महकमे में खलबली

Tue, 04 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एसपी के नए फरमान से पुलिस महकमे में खलबली
ऊना। एक लाख की रिश्वत मामले में पंडोगा चौकी के हेड कांस्टेबल की गिरफ्तारी के बाद एसपी के नए फरमान जारी होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। एसपी ने सख्त निर्णय लेते हुए नई अधिसूचना जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई पुलिसकर्मी पुलिस थाना या चौकी में घूस मांगता पाया गया, तो संबंधित कर्मी के थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया जाएगा। एसपी ने सभी थाना प्रभारी व पुलिस चौकी को लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी अधिसूचना से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वहीं पंडोगा पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह के एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने के मामले में उस समय चौकी में तैनात प्रभारी सहित अन्य कर्मचारियों की क्या कोई भूमिका रही है। इसको लेकर एसपी ऊना ने अलग से जांच शुरू करवा दी है। एसपी ने विभागीय जांच का जिम्मा डीएसपी ऊना अशोक वर्मा को सौंपा है। डीएसपी को मामले की पांच दिनों के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपनी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मियों का व्यवहार भ्रष्टाचार मुक्त रहे, इसके लिए नई अधिसूचना जारी की गई है। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस थानों में रहे। इसके लिए मौके के प्रभारी का दायित्व बनता है कि अपने अधीनस्थ स्टाफ को समय-समय पर भ्रष्टाचार को लेकर जागरूक करें।
विज्ञापन

सुरेंद्र नए पंडोगा चौकी प्रभारी
वहीं एसपी की ओर से पंडोगा चौकी से लाइन हाजिर किए गए स्टाफ के बाद मंगलवार को नए इंचार्ज सहित नौ पुलिस कर्मचारियों के नए स्टाफ की तैनाती कर दी है। एसपी के नए निर्देश के अनुसार पुलिस चौकी पंडोगा में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार नए इंचार्ज होंगे। हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव, एचएचसी अमरीक सिंह, कुलदीप, परमजीत सिंह, राजीव कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल सुनील व कांस्टेबल प्रिंस कुमार को चौकी में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed