फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीएम अंबेडकर के नाम पर कर रहे राजनीति: मुकेश

पीएम अंबेडकर के नाम पर कर रहे राजनीति: मुकेश

Sat, 14 Apr 2018 06:52 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
पीएम अंबेडकर के नाम पर कर रहे राजनीति: मुकेश
पीएम कर रहे आंबेडकर के नाम पर राजनीति : मुकेश
विज्ञापन

ईसपुर में आयोजित कार्यक्रम में बोले विधायक दल के नेता
कहा, सभी को बाबा साहब के आदर्शों का करना चाहिए पालन
अमर उजाला ब्यूरो
हरोली (ऊना)।
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर ईसपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की। गांववासियों के साथ भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस पर मुकेश ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता ने लोगों की समस्याओं को सुना और पंचायत कार्यों की चर्चा की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा साहिब अंबेदकर के आदर्शों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा अंबेडकर हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने संविधान का निर्माण कर देश को नई दिशा दी। सभी को उनके दिखाए रास्ते का पालन करना चाहिए। मुकेश ने कहा कि आज जब देश में सामाजिक सद्भाव बनाने और आंबेडकर की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत है, तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा डॉ. अंबेडकर ने नाम पर राजनीति कर रही है। समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से भाजपा ने डॉ. आंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर गलत दोषारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सब जानता है। आज समय आगे बढ़ने का है लेकिन प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराकर महज राजनीति का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, सरवण कुमार, बबलू, हजारा राम, विपिन कुमार, बाल कृष्ण, सुभाष चंद, गुरदेव कुमार, विनोद कुमार, अजय कुमार, प्रधान सुदेश कुमारी, भोली देवी, किरना देवी, जसवीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, अशोक ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed