फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   उपतहसील जोल के कई गांवों में पेयजल संकट

उपतहसील जोल के कई गांवों में पेयजल संकट

Fri, 12 Jan 2018 10:46 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
उपतहसील जोल के कई गांवों में पेयजल संकट

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल(ऊना)।
उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता और डीहर के कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बड़ोआ, भलखु, सरनोटी, खैरियां, लालशाह, बही, रौणखर, खड़ोह, डीहर, राजपुरा, चंबोआ, चड़ोली और तलमेहड़ामें काफी दिनों से पानी की समस्या चल रही है। इससे आम लोगों का जीवन बदहाल हो गया है।

कई लोग प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। आईपीएच विभाग को समस्या के बारे में कई बार बताया गया लेकिन कोई हल नहीं हो पाया। ग्रामीणों में आईपीएच विभाग के प्रति गहरा रोष है। क्षेत्र के लालशाह निवासी अमर चंद ने बताया कि पूर्व सरकार ने कुछ गांवों में जो हैंडपंप लगाए हैं, उसमें भी मटमैला पानी आ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में सुखदेव, मंगत राम, प्रकाश चंद, अशोक शर्मा, पवन कुमार, विनोद शर्मा, शिवम कुमार, विजय रायजादा, ओपी शर्मा, शंकर दास, नवीन कुमार, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. मदन लाल शर्मा, ओंकार शास्त्री, चरण दास, विजय शर्मा, डॉ. धर्म सिंह, सुनील कुमार, सतीश कुमार, बुद्धि सिंह, गुलशन शर्मा ने कहा कि पानी की सप्लाई न होने से उन्हें रोज दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए उन्हें दूरदराज क्षेत्रों में भटकना पड़ रहा है। पानी की समस्या के जल्द हल के लिए प्रशासन और कैबिनेट मंत्री कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर और चिंतपूर्णी हलके के विधायक बलवीर चौधरी से गुहार लगाई है। आईपीएच बंगाणा के एसडीओ एनके शर्मा का कहना है कि ककराना के पास मुख्य पाइपलाइन के टूटने और बिजली कट लगने से लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब पानी की सप्लाई सुचारु रूप से शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed