{"_id":"5a1e9e754f1c1b79548c071b","slug":"81511956085-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने सीखा निरोग रहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने सीखा निरोग रहना
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भदसाली में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने अपने स्वास्थ्य को रोगों से मुक्त रखने बारे जानकारियां हासिल की। पशु चिकित्सक मनोज कुमार ने स्वयंसेवियों को पशुओं से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत करवाया।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने घरों में कुत्ते रखे हैं, उनकी समय-समय पर टीकाकरण करवाएं। दुधारू पशुओं में टीवी रोग बड़ी तेजी से फैल रहा है। यह रोग मनुष्य को उनके संपर्क में आने से हो सकता है। इसलिए दूध को कम से कम दस मिनट तक उबालना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, एनएसएस प्रभारी रामकुमार, सह प्रभारी ममता देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन