{"_id":"5989e52a4f1c1b73258b4732","slug":"81502209322-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट में घरों और दुकानों में घुस रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट में घरों और दुकानों में घुस रहा पानी
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। भारी बारिश के चलते गगरेट में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर में बने नालों और नालियों के पानी की उचित निकासी न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। हालात ऐसे हैं कि रात के समय बारिश होने पर भी लोग अपने घरों और दुकानों को जलप्रकोप से बचाने में जुट जाते हैं। इस बार बरसात क्षेत्र के लिए बर्बादी की सौगात लेकर आई है। इसका मुख्य कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनी नालियों में से बरसाती पानी की सही निकासी न हो पाना है। स्थानीय लोगों विकास शर्मा, मनोज धीमान, संजीव पाराशर, अरविंद कुमार, नरेंद्र, रवि कुमार, मोहन, जीत कुमार, राजेश ठाकुर आदि का कहना है कि गगरेट में नैशनल हाइवे पर बनी नालियों में मिट्टी भरने और पानी की सही निकासी न होने से उनके घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुस रहा है। दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के पानी के साथ-साथ कई तरह के कीड़े बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से नगर की नालियों की सफाई करवाकर पानी की उचित निकासी करने की मांग की है। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के एक्सईएन हरबंस लाल शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि जल्द नालियों की सफाई करवाकर पानी की उचित निकासी कर लोगों को बारिश के पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन