{"_id":"594416c94f1c1bcf478b465e","slug":"81497634505-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों में न हो कोई ट्रेनिंग : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियों में न हो कोई ट्रेनिंग : संघ
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। इन गर्मियों की छुट्टियों में प्रशिक्षण के फरमान पर विज्ञान अध्यापक संघ बिफर गया है। संघ की ऊना जिले की इकाई के प्रधान नरेश शर्मा ने इसका विरोध को जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 23 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश होने जा रहे हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक अभियान के तहत उच्च अधिकारियों ने 24 जून से नौवीं तथा दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण का फरमान जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के इस फरमान का हर संगठन विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक तो ऐसे आदेश बिना किसी संघ के साथ बातचीत किए जारी कर दिए जाते हैं, दूसरा हर साल अंतिम दिनों में ही इस तरह फरमान जारी करके सभी की छुट्टियों का कार्यक्रम बिगाड़ दिया जाता है। विज्ञान अध्यापक संघ की ऊना इकाई ने स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर कम शिक्षा निदेशक हायर एजुकेशन से आग्रह किया है कि इस आदेश को जल्द से जल्द वापस लिया जाए, नहीं तो मजबूरन संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इस समय उनके साथ विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महासचिव चंद्रेश कुमार, बलवीर मनकोटिया, अरविंद डडवाल, संजीव कुमार, ओम प्रकाश धीमान, रमेश कुमार, विश्व कुमार रत्तन, संजीव जसवाल, रमेश कुमार, राकेश कुमार, अरविंद, अनिल, नरेश कंवर, विजय कुमार, सतवीर सिंह, राहुल लठ, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।