फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

50 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 27 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
50 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
मैड़ी में पचास हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन

होला मोहल्ला मेले का पांचवें दिन उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह में चल रहे होला-मोहल्ला मेले के पांचवें दिन मेला अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया है। मंगलवार को भी करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा मंजी साहिब, बेरी साहिब, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह और पवित्र चरणगंगा में स्नान कर और शीश नवाकर मन्नत मांगी और अरदास करवाई। धौलाधार सेवा सोसायटी के महंत शिव गोस्वामी, शंभू गोस्वामी, अश्विनी गोस्वामी और चरणगंगा के महंत शादी लाल गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालु बाबा बड़भाग सिंह के दरबार में मन्नत मांगने आते हैं और मन्नत पूरी होने पर अखंड पाठ और अन्य अरदास करवाई जाती है। कई लोग चरणगंगा में संतान प्राप्ति के लिए आम का पौधरोपण भी करते हैं। चरणगंगा में स्नान का भी बड़ा महत्व है। कहते हैं कि यहां स्नान करने से ऊपरी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। मेला अधिकारी एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा से निपटने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की मेडिकल सुविधाओं के लिए पटवार खाना मैड़ी में अस्थायी चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। सभी नौ सेक्टरों में कड़ी नजर रखी जा रही है। मेले के दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed