{"_id":"59f5c01f4f1c1bf4688b7fce","slug":"71509277727-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Updated Sun, 29 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
नंगल खुर्द में तेजपाल कौर ने दी मतदान के बारे में जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नंगल खुर्द में मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता लाना था। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तेजपाल कौर ने बताया कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है और हमारा मत अमूल्य है, प्रत्येक मतदाता को प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी दबाव और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए और सबको वोट की महत्ता बताते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक मतदान ही सुदृढ़ लोकतंत्र का आधार है। इसके लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मतदाता को जाति या धर्म जैसे कारकों से प्रभावित होकर मतदान नहीं करना चाहिए। न ही किसी के दबाव में और न ही प्रलोभन में आकर मतदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मतदान की पूर्ण प्रक्रिया गोपनीय रखी जाती है। मतदाता निपक्ष, निर्भय और बिना किसी दबाव और प्रलोभन के मतदान करें। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को इलेक्ट्रॉनिक वोटिक मशीन के साथ जुड़ी वीवीपैट मशीन की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस उम्मीदवार के पक्ष में आपने मतदान किया है, उसकी पुष्टि वीवीपैट मशीन में निकलने वाले पर्ची पर आप उम्मीदवार का नाम, क्रमांक और चुनाव चिन्ह सात सेकेंड तक देख सकते हैं। इसके बाद मशीन से निकलने वाली पर्ची सीलबंद बॉक्स में चली जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विवेक राणा भी उपस्थित रहे।