फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   शिलान्यास हुआ, लेकिन नहीं लगी एक ईंट

शिलान्यास हुआ, लेकिन नहीं लगी एक ईंट

Sat, 28 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिलान्यास हुआ, लेकिन नहीं लगी एक ईंट
- फोटो : self
विवेक शर्मा
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)।
नगर पंचायत गगरेट के लोगों को आज दिन तक सीवरेज परियोजना का लाभ नहीं मिल सका। प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग के उदासीन रवैये से शहर की यह अहम योजना अधर में लटकी है। इसका खामियाजा आज क्षेत्र की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पांच वर्ष बीतने के बाद अभी तक इस परियोजना की मात्र उद्घाटन पट्टिका ही लगी है। इसके बाद परियोजना के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। पूर्व भाजपा सरकार के तत्कालीन विधायक बलवीर सिंह ने इस परियोजना को अमलीजामा पहनाया था।

तत्कालीन सरकार से इस परियोजना की डीपीआर तैयार करवा इस परियोजना को मंजूर करवाया। इसके तुरंत बाद प्रदेश में चुनाव होने के बाद कांग्रेस की सरकार प्रदेश में सत्तासीन हो गई। 2014 में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सीवरेज परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस बड़े कार्यक्रम में उनके साथ सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स एवं गगरेट के विधायक राकेश कालिया भी उपस्थित थे। सीवरेज परियोजना का लाभ नगर पंचायत गगरेट के हजारों लोगों को मिलना था लेकिन पांच वर्ष बीतने के बाद भी लगभग 17 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना जस की तस है। उद्घाटन पट्टिका लगने के बाद अब आदर्श आचार संहिता के दौरान सीवर में लगने वाली पाइपों का जखीरा उतरना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


क्या कहता है विभाग
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अश्वनी बंसल के अनुसार सीवरेज पाइपें आना एक रूटीन प्रक्रिया है। प्रदेश सरकार की ओर से यह प्रक्रिया पिछले छह माह से चल रही है। जल्द ही अब इस परियोजना का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार से नहीं उम्मीद : राजेश ठाकुर
भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर के अनुसार जो सरकार पिछले पांच वर्षों से मंजूर एक सीवरेज परियोजना को अमली जामा नहीं पहना सकीं। उस सरकार से विकास की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती। राजेश ठाकुर ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनते ही गगरेट सीवरेज परियोजना को अमलीजामा पहनाते हुए इसे जल्द पूरा किया जाएगा। इसका लाभ गगरेट की जनता उठा पाएगी।


सत्ता में लौटते ही तेज होगा काम : राकेश कालिया
गगरेट के निवर्तमान विधायक राकेश कालिया का कहना है कि प्रदेश सरकार ने सीवरेज योजना को चालू करने की पूरी तैयारी की है। इसके लिए बाकायदा बजट का प्रावधान रखा है। सत्ता में लौटते ही इसका काम तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed