फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पूर्व डीपीआरओ सुखदेव के निधन पर शोक

पूर्व डीपीआरओ सुखदेव के निधन पर शोक

Tue, 25 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व डीपीआरओ सुखदेव के निधन पर शोक
ऊना। सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश से बतौर जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त सुखदेव चंद के निधन पर जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय ऊना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गहरा शोक प्रकट किया। परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सेवानिवृत्त डीपीआरओ सुखदेव चंद पिछले कुछ अर्से से बीमार चल रहे थे, जिनका सोमवार रात्रि को उनके पैतृक गांव कुठेड़ा जसवालां में निधन हो गया। वह अपने पीछे धर्म पत्नी और दो लड़के और एक लड़की छोड़ गए हैं। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय ऊना से डीपीआरओ गुरमीत बेदी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल, सहायक रेडियो अभियंता रवि कुमार, तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार, देवेंद्र बंसल, वरिष्ठ सहायक अमर नाथ, कनिष्ठ सहायक बिंदर भारद्वाज, आशुलिपिक कुशल कुमार, चलचित्र चालक रूप लाल, लिपिक संदीप राणा, वाहन चालक हरजीत कुमार तथा कार्यालय के सहायक स्टाफ के अतिरिक्त पूर्व जनसंपर्क कर्मी एआरई रोशन लाल डढवाल, मनमोहन गोपाल, शक्ति चंद और सोहन लाल ने भी सुखदेव चंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed