फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्वां का जलस्तर बढ़ा, जाम में फंसे वाहन

स्वां का जलस्तर बढ़ा, जाम में फंसे वाहन

Tue, 11 Jul 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
स्वां का जलस्तर बढ़ा, जाम में फंसे वाहन
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश से स्वां नदी का जलस्तर बढ़ गया। बारिश के पानी से मवा सिंधियां खड्ड में पानी का तेज बहाव होने से सड़क पर जाम लगा रहा। खड्ड पर पुल न बनने से वाहन चालकों को खड्ड पार करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। खड्ड में पानी का तेज बहाव होने के कारण खड्ड के दोनों ओर सड़क पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम में वाहन फंसे रहे। इससे खासकर ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को भी दफ्तर पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से क्षेत्र की सभी खड्डों का जलस्तर खासा बढ़ गया है। खड्डों में पानी का तेज बहाव होने से बसें भी जाम में फंसी रहीं। गौरतलब है कि गगरेट-ऊना मार्ग पर मात्र मवा सिंधियां खड्ड बची है, जिस पर अभी तक पुल का निर्माण नहीं किया गया है। इससे पहले गगरेट के बीचोंबीच पड़ने वाली गगरेट खड्ड और शिवबाड़ी खड्ड का भी बरसात के दिनों में यही आलम रहता था। लेकिन बरसात से पहले शिवबाड़ी खड्ड पर पुलों का निर्माण होने से लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों संजीव कुमार, पवन कुमार, विकास, प्रणव आदि का कहना है कि इस मार्ग से दर्जनों लोग रोजाना अपने काम के लिए जिला मुख्यालय आवाजाही करते हैं। इसके अलावा क्षेत्र सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी जिले में अपनी पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में मवा सिंधियां खड्ड का जलस्तर बढ़ने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से खड्ड पर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed