फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   66 lakh fish seeds will be put in Govind Sagar lake

Una News: गोविंद सागर झील में डाला जाएगा 66 लाख मछली का बीज

Fri, 29 Aug 2025 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
66 lakh fish seeds will be put in Govind Sagar lake
मत्स्य पालन विभाग ने शुरू कर प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। ज़िले के लठियाणी स्थित ऐतिहासिक गोविंद सागर झील में मत्स्य विभाग की देखरेख में पश्चिम बंगाल से लाए गए सिल्वर और राहु प्रजाति के उच्च गुणवत्ता वाले मछली बीज डाले गए। सहायक निदेशक मत्स्य विभाग बिलासपुर, पंकज कुमार ने बताया कि झील में 66 लाख बीज डालने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में भोपाल की एक कंपनी की ओर से भी बीज की आपूर्ति की जाएगी, जिसे शीघ्र ही झील में डाला जाएगा। इससे झील की उत्पादन क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी। अब तक झील मे राहु प्रजाति के 98,560 तथा सिल्वर प्रजाति के साढ़े छह लाख बीज डाले जा चुके हैं। मत्स्य अधिकारी सुरेंद्र पटियाल ने बताया कि यह पहल मछुआरों की आजीविका के लिए वरदान साबित होगी। आने वाले वर्षों में इन मछलियों से क्षेत्र के अनेक मछुआरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण सुधार होगा। लठियाणी मत्स्य सहकारी समिति के प्रधान सुशील कुमार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम मछुआरों की उम्मीदों को नई उड़ान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed