फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   क्षत्रिय महासभा ने की आतंकी हमले की निंदा

क्षत्रिय महासभा ने की आतंकी हमले की निंदा

Tue, 11 Jul 2017 09:43 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय महासभा ने की आतंकी हमले की निंदा
अंब (ऊना)। अमरनाथ यात्रा पर गए शिव भक्तों पर हुए आतंकवादी हमले की अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने निंदा की है। महासभा ने निहत्थे शिवभक्तों पर हुए हमले को कायराना हरकत बताते हुए हमले में मारे गए शिव भक्तों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के सफाए के लिए सेना को हर तरह से खुली छूट देने की मांग की है। महासभा के प्रदेश संगठन सचिव प्रभात सिंह जंबाल, प्रदेश अध्यक्ष यशपाल राणा, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र ठाकुर, वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन अरुण पाल सिंह, प्रदेश सचिव शकुंतला कंवर, जिला अध्यक्ष संजीव कंवर, जिला युवा अध्यक्ष गौरव ठाकुर, अंब ब्लॉक अध्यक्ष रुस्तम जसवाल, बंगाणा ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन प्रीतम डडवाल ने बस चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि आतंकवादी जितना भी आतंक पाकिस्तान के इशारे से घाटी अथवा भारत में फैला ले लेकिन इस देश के लोगों के दिलों में आतंक नहीं फैला सकेंगे और न ही देश के हिंदू और मुसलमानों के भाईचारे को खत्म करने में कामयाब होंगे। इस बात का प्रमाण उस बहादुर बस ड्राइवर सलीम ने बाकी शिव भक्तों की जान बचा कर दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed