फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत

कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत

Tue, 11 Jul 2017 09:42 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत
नंगल/ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अजौली में नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर पेश आए दर्दनाक हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बीबीएमबी अस्पताल में उपचार देने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात कृष्ण कांत सहगल, कमला, देसराज और सुमित सहगल पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से वापस अपने गांव नंगड़ा जिला ऊना जा रहे थे कि नंगल के अजौली गांव में सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण कांत (47), देसराज (65) और कमला (60) वर्ष को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन कृष्ण कांत और देसराज ने पीजीआई जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों के टकराने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंची नंगल पुलिस ने सड़क पर जाम खुलवाया। उधर, एएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed