फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   58 people corona sample are negative

राहत : जिला से भेजे 58 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 20 Apr 2020 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
58 people corona sample are negative
ऊना। जिले से टांडा मेडिकल कालेज जांच को भेजे 67 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। इसमें से 58 निगेटिव तथा 9 के टेस्ट दोबारा करवाए जाएंगे। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अब ऊना जिला में भी घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सोमवार से खुलने वाले कार्यस्थलों को नियमित रूप से सैनिटाइज करना आवश्यक होगा। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि नगर निकाय सीमा से बाहर के उद्योग शुरू होंगे। इसमें ईंट-भट्टे, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स आदि के साथ डेयरी संबंधी सभी गतिविधियां, पोल्ट्री फॉर्म एवं पशुपालन संबंधी कार्य शामिल होंगे। इन कार्यों के लिए मजदूरों को राज्य के भीतर ही एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा सकेगा। साथ ही उद्योगों में तैनात कर्मचारियों की मेडिकल इंश्योरेंस भी करनी होगी। कार्य आरंभ करने से पहले औद्योगिक यूनिट्स को महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र या फिर खनन अधिकारी के पास अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके बाद उन्हें कार्य आरंभ करने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कुछ आवश्यक निर्माण कार्यों को भी सशर्त अनुमति दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्माण क्षेत्र के मजदूरों से काम लिया जा सकेगा। सड़क, सिंचाई, भवन निर्माण आदि की गतिविधियां हो सकेंगी, जिसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी और यह कमेटी निर्माण कार्यों की अनुमति प्रदान करेगी। इसके अलावा मनरेगा गतिविधियों को शुरू होंगे। मोबाइल रिपेयर करने वाली दुकानें दो दिन खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मोबाइल बेचने और रिपेयर करने वाली दुकानें प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 7 बजे से 10 बजे तक खुल सकेंगी। इसके अलावा प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन तथा कारपेंटर का काम करने वाले घर-घर जाकर मरम्मत का कार्य कर सकेंगे। इसके लिए वह संबंधित एसडीएम से कर्फ्यू पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टेशनरी की दुकानें पहले की तरह सोमवार और वीरवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों को अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed