{"_id":"61db1fe3de74ee7afd6f1a39","slug":"534-students-participated-in-sainik-school-exam-in-nari-una-una-news-sml3962107139","type":"story","status":"publish","title_hn":"534 विद्यार्थियों ने दी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
534 विद्यार्थियों ने दी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
सलोह में सैनिक स्कूल की परीक्षा देने से पहले जांच पड़ताल करते हुए। -संवाद
- फोटो : Una
नारी (ऊना)। जिला के दो केंद्रों में रविवार को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2022 का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए वन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह और डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल में सेंटर बनाया गया था।
परीक्षा के लिए 600 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 534 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 66 बच्चे अनुपस्थित रहे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सलोह विद्यालय में 360 परीक्षार्थियों के लिए सेंटर बनाया था। नौवीं कक्षा के लिए 99 बच्चे उपस्थित रहे। इसी तरह छठी क्लास के लिए दाखिले के लिए 242 बच्चों में से 219 बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि 23 बच्चे अनुपस्थित रहे। इसी तरह से जिला का दूसरा परीक्षा केंद्र डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल बनाया गया। इसमें केवल छठी क्लास के बच्चों को ही आवंटित किया गया।
प्रवेश परीक्षा के लिए 240 बच्चे में से 216 बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 24 बच्चे अनुपस्थित रहे। इस दौरान कोविड नियमों की पूर्ण पालना करते हुए सभी बच्चों की रजिस्ट्रेशन के समय थर्मल स्क्रीनिंग और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ राजेश कौशल ने बताया कि केंद्र में सभी व्यवस्थाएं की गई थी। शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
बडूही में बीच सड़क पर रेहड़ी लगाने पर केस
जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के जवानों ने बडूही में यातायात में बाधा उत्पन्न करने पर रेहड़ी संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी विपिन कुमार निवासी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी जिला ऊना ने अपनी रेहड़ी सड़क के बीचोंबीच लगा रखी है। जिससे आम जनता को आने-जाने व यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी और जाम भी लग रहा था।