{"_id":"5c12872f42c7925cf006516b","slug":"51544718127-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीवनी बनकर बरसी बारिश की बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीवनी बनकर बरसी बारिश की बूंदें
Updated Thu, 13 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार रात बारिश से ऊना में जहां मौसम काफी ठंडा महसूस किया जा रहा है, वहीं कृषि पूरी तरह गुलजार हो गई है। कई दिनों से प्यासे खेतों को पानी मिलने से कृषि में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
बारिश से हजारों किसानों के माथे पर छाई चिंता की लकीरें भी छंट गई हैं। किसान आसमान से बरसी बूंदों को फसलों के लिए खाद के समान मान रहे हैं। किसानों मंगल सिंह, रामपाल, होशियार सिंह, प्रीतम चंद, लेखराज, किशोरी लाल, सतीश चंद, राम सिंह, दीपक शर्मा हरबंस लाल ने बताया कि बारिश न होने के कारण फसलों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन
कई खेतों में फसलें सूखने भी लग गई थी। बुधवार रात बारिश होने से काफी राहत महसूस हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश की बूंदें फसलों के लिए संजीवनी बन कर बरसी है। इससे मुरझा रही फसलों में जान आएगी। कृषि उपिनिदेशक डॉ. सुरेश कपूर का कहना है कि इस समय बारिश का होना फसलों के लिए बेहद लाभदायक है। उन्होंने बताया कि विशेषकर असिंचित क्षेत्रों में बारिश से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन