फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में भर्ती 4 से 5 जून तक

गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में भर्ती 4 से 5 जून तक

Wed, 16 May 2018 06:04 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में भर्ती 4 से 5 जून तक
गोरखा ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू में भर्ती चार जून को
विज्ञापन

29 जुलाई को होगी सामान्य प्रवेश परीक्षा
भारत-नेपाल के उम्मीदवार ले सकते हैं भाग
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
प्रदेश के सोलन जिले के सुबाथू में 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में सिपाही सामान्य ड्यूटी और सिपाही व्यवसायिक की यूनिट मुख्यालय कोटा केे तहत 4-5 जून तक भर्ती का आयोजन कर रहा है। भर्ती प्रक्रिया में भारतीय मूल एवं नेपाल मूल के स्थायी निवासी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। सिपाही सामान्य ड्यूटी में साढ़े 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग के और सिपाही व्यावसायिक साढ़े 17 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में भाग ले सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक ने बताया कि चार जून को नेपाल मूल के गोरखा उम्मीदवार की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास या सीटू ग्रेड 4.75 प्वाइंटों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक। उन्होंने बताया कि पांच जून को सिपाही सामान्य ड्यूटी भारतीय मूल गोरखा की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। सिपाही व्यावसायिक टेलर, शेफ, आर्टिशियन, वूड वर्क, पेंटर, स्टेवार्ड, ड्रेसर की भर्ती की जाएगी। पांच जून को भारतीय एवं समस्त जातियों के साधारण आठवीं पास अभ्यर्थी सिपाही व्यवसायिक मेस कीपर की भर्ती के साथ-साथ सिपाही व्यवसायिक संगीतकार समस्त भारत एवं और समस्त जाति वर्ग से संबंध रखने वालों की भर्ती होगी। अभ्यर्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शारीरिक परीक्षण में चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण 18 जुलाई को दस्तावेज की जांच पड़ताल के दौरान सामान्य प्रवेश परीक्षा पत्र जारी किए जाएंगे। सामान्य प्रवेश परीक्षा 29 जुलाई को होगी। इस भर्ती में युद्ध विधवा पुत्र, सेना में सेवारत के पुत्र, भूतपूर्व सिपाही/ युद्ध घायल और कानूनी तौर पर अपनाए दत्तक पुत्र के अलावा अन्य रेजिमेंट में सेवारत भाई का सगा भाई, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध घायलों का साथ-साथ कानूनी तौर पर अपनाए दत्तक पुत्र भाग ले सकते हैं। केवल सिपाही व्यवसायिक संगीतकार समस्त भारत की सभी जातियों (ओपन कैटेगरी) की भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को भर्ती के संबंधित मूल प्रमाण पत्रों और उनके तीन-तीन छाया प्रतियों के सत्यापित तीन सेट साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों को सुबह पांच बजे रैली साइट में रिपोर्ट करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed