फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   निजी गाडिय़ों को टैक्सी के रूप में चलाने का विरोध

निजी गाडिय़ों को टैक्सी के रूप में चलाने का विरोध

Tue, 27 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
निजी गाडिय़ों को टैक्सी के रूप में चलाने का विरोध
निजी गाड़ियों को टैक्सी के रूप में चलाने का विरोध
विज्ञापन

प्री पेड टैक्सी यूनियन ऊना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
कहा- जिले में बिना नंबर चल रहे कई ऑटो और वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। प्री पेड टैक्सी यूनियन ऊना ने निजी गाड़ियों को टैक्सी के रूप में प्रयोग करने का विरोध किया है। मंगलवार को टैक्सी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी ऊना से मिला और उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। यूनियन के प्रधान गुरविंद्र सिंह, राकेश कुमार और राजेंद्र कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में ऊना में करीब तीन दर्जन टैक्सियां पंजीकृत हैं। जबकि, सड़कों पर भारी संख्या में निजी गाड़ियां टैक्सी के रूप में चलाई जा रही हैं। निजी गाड़ियों के चालकों का न कोई व्यवसाय है और न ही कोई गाड़ी चलाने के अलावा अन्य कार्य। इनमें अधिकांश गाड़ियां बाहरी नंबरों की हैं। उन्होंने कहा कि हमें पंजीकृत टैक्सी यूनियन वालों को कई तरह के भारी भरकम टैक्स सरकार को वर्ष भर अदा करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा है कि प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को छोड़ने के लिए जिले भर में बिना नंबर के ऑटो तथा छोटी गाड़ियां भी चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समय ऊना-हमीरपुर सड़क पर, मनोहर मार्केट, मैहतपुर, बहडाला, संतोषगढ़, बंगाणा, टाहलीवाल, पंजावर, गगरेट, अंब, मुबारिकपुर और अन्य कई चयनित स्थानों पर निजी वाहन टैक्सी के रूप में खड़े रहते हैं। प्री पेड टैक्सी यूनियन ने एसपी से मांग की है कि इन निजी गाड़ियों को तुरंत प्रभाव से बंद करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed