फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   परमार इंटरनेशनल के होनहार नवाजे

परमार इंटरनेशनल के होनहार नवाजे

Sat, 18 Nov 2017 09:27 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
परमार इंटरनेशनल के होनहार नवाजे
परमार इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी बच्चे पुरस्कारों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
दौलतपुर चौक (ऊना)।
विज्ञापन

परमार इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परमार एजुकेशनल सोसायटी के वाइस चेयरमैन बलदेव परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता स्कूल निदेशक भूपिंद्र राणा ने की।

भूपिंद्र राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि बलदेव परमार ने कहा कि परमार स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। भूपिंद्र राणा ने कहा कि यहां पढ़ाई के अलावा जनरल अवेयरनेस, योग कक्षा, साइंस मॉडल, हेंड राइटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर बल दिया जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अर्श एवं साथियों ने मेरे देश प्रेमियों..., सिमरन एवं उसकी सहेलियों ने पारिवारिक संबंधों पर स्किट, ऐश्वर्या, अश्वी सूद एवं कार्तिक आदि ने भंगड़ा, इशिता एवं उसकी सहेलियों ने ये बेटियां बाबुल तेरी रानियां हैं... पेश किया। आठवीं कक्षा के बच्चों ने उड़े जब-जब जुल्फें तेरी, सातवीं कक्षा के बच्चों ने ये देश है वीर जवानों का तथा छठी कक्षा के बच्चों ने आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदोस्तान की.. गीत पर प्रस्तुति पेश सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय जसवाल, रेणु ठाकुर, विनोद आनंद, नरेंद्र ठाकुर, प्रोमिला ठाकुर, एसएस राणा, प्रिंस सूद, जोगिंद्र सिंह, बलबीर सिंह, एमएल शर्मा, अंकुश रत्न, अनु डढवाल, पुनीत, परजीत, तरसेम, नरेश शर्मा, सुनीता, दिनेश, सुमन सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक समारोह में मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। अक्षत दत्त, प्रांजुल, शिवाली, ऋषभ, अखिल, सचित, नंदन, जतिन, अक्षत, सिमरन, दीप्ति, विक्रांत, नितिन, ऋत्विक, अनुराग, तनुजा, तुषार, दीप्ति, विकास, गौरव, पूजा, ईशा, रितिक, गौरब, विक्रांत, प्रतीक, आंचल, नितिन, तनवी आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed