{"_id":"5a1043874f1c1bf4688bbfcf","slug":"51511015303-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना में दो युवतियों को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में दो युवतियों को डेंगू
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
DENGUE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
शहर में स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली दो युवतियां डेंगू की चपेट में आ गई हैं। दोनों का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार ऊना में स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली दो युवतियां कुछ दिन पहले चंडीगढ़ गई थीं। वहीं दोनों की तबीयत बिगड़ी।
स्थानीय स्तर पर उपचार लेने के बाद जब उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया तो वे अपने घर ऊना लौट आईं। परिजनों ने उनके स्वास्थ्य की जांच ऊना अस्पताल में करवाई। चिकित्सकों के परामर्श पर उनके रक्त की जांच करवाई गई।
इसमें दोनों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां चंडीगढ़ में पढ़ाई के सिलसिले से गई थीं और वहीं पर ही उनकी तबीयत खराब हुई। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
उनकी सेहत में सुधार भी आया है। उन्होंने कहा कि जिला में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू के लिए अलर्ट किया गया है। हालांकि जिले में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों में रहने वाले लोग जागरूक रहें।
घर के आसपास गंदे पानी को एकत्रित न होने दें। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक की सहायता लें। डेंगू होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। अपने नजदीकी अस्पताल में अपना उपचार करवाएं। इससे पहले भी डेंगू के अब तक एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में बाहरी राज्यों से ही मरीज डेंगू की चपेट में आए हैं।