फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   50 samples taken for soil testing from five villages including Sanoli

सनोली समेत पांच गांवों से मृदा परीक्षण के लिए उठाए 50 सैंपल

Thu, 13 Jan 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
50 samples taken for soil testing from five villages including Sanoli
सनोली सहित पांच गांवों में मिट्टी जांच सैंपल लेते हुए। संवाद - फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद से सटे गांवों सनोली, मजारा, मलूकपुर, पूना-बीनेवाल पंचायतों में केमिकल वाले पानी से खराब हो रहे खेतों को बचाने की मुहिम कृषि विभाग ने शुरू कर दी है। वीरवार को इन गांवों में कृषि विभाग की टीम ने पहुंच कर मृदा परीक्षण का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी इन गांवों में पहुंच कर खराब हो रही खेती योग्य भूमि को बचाने के लिए कृषि विभाग के विशेषज्ञों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सैंपल लेने वाली टीम में कृषि विभाग ऊना खंड के विशेषज्ञों डॉ. संजीव कुमार, एडीओ बलदेव शर्मा, राजाराम व सुनीता शर्मा ने इन पांचों गांवों के खेतों में मिट्टी परीक्षण के लगभग 50 सैंपल जांचे है। विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि भरे गए सैंपल का परिणाम 15 दिन बाद आ जाएगा। उन्होंने बताया कि मिट्टी में नमी होने के कारण रिपोर्ट में दो सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

उधर, इन गांवों के ग्रामीणों में अजय कुमार, गुरमिंदर, चनन सिंह, संतोख सिंह, गुरबचन सिंह, अमरजीत सिंह, सुरिंद्र सिंह, तरसेम सिंह, नरिंद्र सिंह, जसवीर सिंह, जसवंत सिंह, उर्मिला, पुष्पा देवी, परमिंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, भूपिंद्र सिंह, सोमनाथ, बलदेव सिंह, कुलदीप सिंह, शीतल सिंह, राम आसरा आदि का आरोप है कि पंजाब बॉर्डर पर स्थित पीएसीएल केमिकल की फैक्ट्री से रसायन युक्त पानी छोड़ा जा रहा है। दूषित पानी से उनके खेतों की फसलें खराब हो रही हैं। कंपनी अपशिष्ट पानी को बिना ट्रीट किए ही छोड़ रही है, जिससे समस्या खड़ी हो गई है। इसके कारण इन पांचों गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन कृषि व सिंचाई योग्य पानी से वंचित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed