फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   4600 devotees worshiped on the first day in Chintpurni

पहले दिन चिंतपूर्णी में 4600 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
4600 devotees worshiped on the first day in Chintpurni
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रदेश में शक्तिपीठों के कपाट खुलने पर चिंतपूर्णी मंदिर में करीब 4600 श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया। दिनभर मंदिर परिसर में माता के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं के लिए वीरवार सुबह आठ बजे मां चिंतपूर्णी दरबार के कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन

सवा दो महीनों के अंतराल पर मंदिर के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं ने सुबह ही माता के दरबार में हाजिरी भरनी शुरू कर दी। इसमें ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब के थे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लाइनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते हुए नहीं दिखा। श्रद्धालुओं का कहना है कि सवा दो महीनों बाद मंदिर के कपाट खुले हैं। यह दिन उनके लिए विशेष है क्योंकि उन्हें माता के दर्शन का सौभाग्य मिला। पंजाब के दसूहा के हनी का कहना है कि उन्हें जैसे ही पता चला कि एक जुलाई से मंदिर के कपाट खुलने जा रहे हैं माता की कृपा से तुरंत दर्शनों के लिए प्रोग्राम बन गया। दर्शन पर्ची प्राप्त हुई तो मन में मां के दर्शन करने को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई। दरबार में पावन पिंडी के दर्शन कर मन को बहुत सुकून मिला।
विज्ञापन

पंजाब के जलालाबाद के रवि का कहना है कि माता के दर्शन करने के लिए मन बहुत आतुर था। अब दर्शन कर दिल संतुष्ट हो गया है। धार्मिक पर्यटन खुल जाने से बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। माता के दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से बाजार में चहल-पहल नजर आई। दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग करके मंदिर प्रशासन ने दर्शन पर्ची दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर का कहना है कि सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। श्रद्धालुओं में माता के दर्शनों के लिए काफी उत्साह है। वीरवार को 4600 श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed