{"_id":"5c65946ebdec22089f03bd51","slug":"41550161006-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल सुर्ख गुलाब से किया इश्क का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल सुर्ख गुलाब से किया इश्क का इजहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन वर्मा
ऊना। वैलेंटाइन डे पर युवाओं ने सुर्ख लाल गुलाब से इश्क का इजहार किया। वीरवार को जिला मुख्यालय के रेस्तरां अज्ञैर होटलों में प्रेमी जोड़ों की काफी चहल-पहल रही। प्रेमी जोड़ों ने ठंड के मौसम में गरमा गरम कॉफी की चुस्कियों के साथ समय बिताया और गिले-शिकवे भी दूर किए।
कई युवाओं ने गुलाब से लेकर मोबाइल फोन तक गिफ्ट देकर प्रेमिका को खुश करने का प्रयास किया। वीरवार सुबह ऊना की गिफ्ट गैलरीज में युवाओं की खासी भीड़ देखी गई। युवा दोस्तों के लिए उपहारों की खरीदारी करने में भी मशगूल रहे। सभी में वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने की चाह थी। छात्र अमित, हरीश, आंचल, अशीष ने कहा कि वैलेंटाइन डे पर दोस्त को गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार किया। अभिषेक और संदीप ने कहा कि उन्होंने मोबाइल फोन गिफ्ट दिए।
नवविवाहित जोड़ों में भी वैलेंटाइन डे पर खासा उत्साह दिखा। अजय ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन साथी को उपहार देकर खुश किया। वैलेंटाइन डे पर विवाहित जोड़ों ने रात को होटल में डिनर किया। इस दिन को यादगार बनाने को युवाओं ने कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके साथ युवाओं ने ड्रेस कोड का भी खासा ध्यान रखा। इस दिन कई युवतियां गुलाबी एवं लाल रंग के परिधान पहने दिखीं। युवाओं ने सफेद और लाल गुलाब के फूल से सजी टी शर्ट को तरजीह दी।