{"_id":"5c62fab4bdec22739a5bf41b","slug":"41549990580-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों ने सड़क पर मनाई बर्थडे पार्टी, हादसे का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों ने सड़क पर मनाई बर्थडे पार्टी, हादसे का अंदेशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। पालिका बाजार बाजार में लड़कियों ने बर्थडे पार्टी के नाम पर जमकर हुड़दंग मचाया। मंगलवार लगभग दोपहर तीन बजे आधा दर्जन लड़कियों का ग्रुप जन्मदिन मनाने पालिका बाजार पहुंचा। लड़कियों ने बर्थडे गर्ल के मुंह पर दो केक पोथ डाले। उसके बाद सिर पर चार अंडे फोड़े और दो बोतल कोल्डड्रिंक भी उड़ेली। यह सब करने के बाद लड़कियों ने शोर मचाना शुरू किया।
लड़कियों की इस तरह से जन्मदिन पार्टी मनाने की हरकत को पालिका बाजार के दुकानदारों ने भी देखा। लड़कियों ने इस जश्न की फोटो खींचने के साथ-साथ वीडियो भी बनाई। लगभग आधा घंटा खूब शोर मचाने के बाद लड़कियों ने एक फास्ट फूड कार्नर का रुख किया।
यह वाकया जिला मुख्यालय में नंगल रोड पर पालिका बाजार के दुकानदारों के लिए नया नहीं है। सप्ताह में दो-तीन दफा स्कूली बच्चे यहां आकर जन्मदिन के नाम पर हुड़दंग मचा रहे हैं। बच्चों की ऐसी हरकतों से पालिका बाजार के दुकानदार भी परेशान हैं। गौरतलब है कि बीते 2 जनवरी को भी कुछ युवा यहां हाथ में केक लेकर हाइवे पर दौड़ते नजर आए थे। इसकी वजह से हादसा भी होते-होते बचा। अमर उजाला ने तीन जनवरी के संस्करण में इस मसले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
पालिका बाजार के दुकानदार राजीव कुमार, परीक्षित, हितेश, गुरदेव सिंह, अमित कुमार, हरिकिशन ने कहा कि आए दिन स्कूली बच्चों का यहां पहुंच कर हुड़दंग मचाना आम बात हो गई है। इससे दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों को हुड़दंग मचाने से रोका जाए।