फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नामांकन के दौरान सती ने किया शक्ति प्रदर्शन

नामांकन के दौरान सती ने किया शक्ति प्रदर्शन

Sat, 21 Oct 2017 05:29 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दौरान सती ने किया शक्ति प्रदर्शन
Satti - फोटो : Satti
ऊना। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना सदर से निर्वाचन अधिकारी पृथीपॉल सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले सत्ती ने मैहतपुर से ऊना तक रैली निकाल कर ताकत का भी प्रदर्शन किया। सैकड़ों बाइक सवार युवा रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


सत्ती ने एमसी पार्क में हुई रैली में भी कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। रैली में स्थानीय सांसद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर नाचे। उन्होंने सत्ती के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। सत्ती ने कहा कि पांच वर्षों में ऊना विस से कांग्रेस ने भेदभाव किया है। कांग्रेस विकास के दावे करती है। योजनाओं पर 22-22 करोड़ लाने के दावे करती है, लेकिन 22 रुपये तक खर्च नहीं कर पाई। सत्ती ने कहा कि वे बूथ नंबर 1 लालसिंगी से शुरू होकर बूथ नंबर 97 संतोषगढ़ तक हर बूथ के आंकड़े सामने रखने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस चुनाव में वे रायजादा को उनके ही बूथ पर मात देंगे। कांग्रेस सरकार के विकास के ढोल पीटने वाले नेता अपने गांव लालसिंगी में राशन का डिपो तक नहीं खुलवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रायजादा के गांव की महिलाओं को तीन से चार किलो मीटर पैदल चल कर राशन लेने के लिए जाना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़ते हुए कहा कि धूमल सरकार के समय में अंबेडकर भवन 10 लाख रुपये में बनाए, लेकिन यहां के मंत्री ने रेन शेल्टर्स पर ही 25-25 करोड़ खर्च कर दिए।

ये सारा पैसा आखिर गया कहां? उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेसियों ने शिगूफे छोड़ कर चुनाव जीतने का असफल प्रयास किया था। वही काम इस बार भी किया जा रहा है। लेकिन कार्यकर्ता किसी अफवाह में न आएं। ऊना हलके में इस बार भी भाजपा की ही जीत होगी। जनसभा के बाद उन्होंने चुनाव अधिकारी के पास जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, महामंत्री यशपाल राणा, भाजपा के चुनाव प्रभारी शशि आनंद, मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, हरिओम भनोट, अंबिका दत्त शर्मा, जिला परिषद अनुराधा ऐरी, सुमित शर्मा, पंकज सहोड़, भाजपा नेत्री संतोष सैणी, रामपाल सैणी, सतपाल सैणी, राहुल शर्मा, अजय चौधरी, खामोश जैतक, साहिल दत्ता, रोहित, साहिल जैतक, विनय शर्मा, विकास शर्मा, साहिल सेखड़ी, शिवेन, नवीन पुरी, उमंग ठाकुर, रजत ठाकुर, गगन ओहरी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed