फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   37 people invoiced for not wearing masks

मास्क न पहनने पर 37 लोगों के चालान

Fri, 02 Apr 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
37 people invoiced for not wearing masks
ऊना। पुलिस ने शुक्रवार को जिले में विभिन्न जगहों पर बिना मास्क घूम रहे लोगों के 37 चालान किए हैं। पुलिस ने 37 लोगों के चालान कर जुर्माने के रूप में 8000 रुपये वसूल किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 10 लोगों के चालान कर जुर्माने के रूप में 800 रुपये प्राप्त किए हैं। इसके अलवा पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 304 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें से 275 चालान का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 79800 रुपये प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने 57 चालान बिना हेल्मेट के वाहन चलाने, 45 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट, 12 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, 14 चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, आठ चालान यातायात के संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, दो चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, 12 चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 71 चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर तथा 82 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस बिगडै़ल चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed